Spread the love

जिलाधिकारी द्वारा मतगणना केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के लिए प्रत्याशियों ने जताया आभार

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत मतगणना प्रक्रिया का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रतीक जैन द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के मतगणना केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतगणना होने पर निर्वाचित प्रत्याशियों में उत्साह देखने को मिला। सभी सफल एवं असफल प्रत्याशियों द्वारा जिला प्रशासन तथा जिलाधिकारी प्रतीक जैन का शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं व्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु आभार प्रकट किया गया।जिला प्रशासन द्वारा मतगणना हेतु समुचित सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है,जिससे संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp