Spread the love

केदारनाथ धाम की ओर से वापस आ रहे यात्रियों को सुरक्षाबलों द्वारा वैकल्पिक मार्गों से कराया जा रहा है पार

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 29 जुलाई 2025 की सांयकाल गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स,मलबा पत्थर आने से सड़क मार्ग व पैदल मार्ग आवागमन हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया था। मार्ग के खुलने तक केदारनाथ धाम से वापस आ रहे यात्रियों को वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार कर सुरक्षा बलों जिला पुलिस,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आपसी समन्वय के साथ निकाले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। गत दिवस कुल 2179 श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गन्तव्य हेतु भेजे जाने के उपरान्त रात्रि होने पर उक्त कार्यवाही बन्द कर दी गयी थी।आज प्रातःकाल पुनः सभी टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गौरीकुण्ड में रुके तथा केदारनाथ से वापस आ रहे यात्रियों को इस स्थान से पार कराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है,आज प्रातःकाल से अब तक कुल 950 श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ते से उनके गन्तव्य के लिए प्रस्थान कराया गया है। वहीं बाधित चल रहे मार्ग को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है तथा आज भी मार्ग के खुलने के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp