Spread the love

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां: श्रीनगर नगर निगम में समन्वय बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम सभागार में आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम क्षेत्र के पार्षदों,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रतिनिधियों,पुलिस प्रशासन और निगम अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने की। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और उपस्थित सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर नगर निगम द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा,जिसमें स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ झंडारोहण और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट,रविराज बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित नगर निगम के पार्षदों-सुनीता गैरोला,मीना असवाल,अंजना डोभाल,गुड्डी गैरोला,भावना चौहान,कुसुमलता बिष्ट,पूजा बड़थ्वाल,मीना देवी,अंजनी भंडारी,पूजा किमोठी,रेखा लिंगवाल,रश्मि,अंजना,जयपाल बिष्ट,शुभम प्रभाकर,दिनेश पटवाल, दीपक कुमार, उज्ज्वल अग्रवाल, झाबर सिंह,प्रवेश चमोली,संदीप रावत,सुरेन्द्र कुमार,सूरज नेगी, अक्षितेश नैथानी,सुमित बिष्ट, धर्म सिंह रावत,आशीष नेगी, अनुराग चौहान,प्रदीप राणा, राजकुमार,विजय चमोली, विकास चौहान आदि उपस्थित रहे।बैठक में पत्रकार बंधुओं के साथ नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयासों की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp