राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में रुद्रप्रयाग में मध्यस्थता अभियान के तहत बैठक आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली (NALSA) तथा MCPC सर्वोच्च न्यायालय,के निर्देशों के अनुपालन में देशभर के समस्त न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को मध्यस्थता (Mediation),अर्थात पंजीकृत मध्यस्थ अधिवक्ता के सहयोग से आपसी सुलह-समझौते,के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु 1 जुलाई 2025 से आगामी 90 दिनों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के अनुक्रम में सदस्य सचिव,उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवगण की ली गई ऑनलाईन बैठक में मौखिक निर्देश दिये गये हैं कि समस्त सचिवगण उक्त अभियान के सफल आयोजन के प्रयोजन से मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग सहदेव सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 2 अगस्त 2025 को अपराहन 01:30 बजे से समस्त मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के समस्त विद्वान अधिवक्तागण के साथ एक बैठक का आयोजन किया गयाl। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार,सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह,सिविल जज (सी.डि.) सुमन,न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार,बार एसोशियशन अध्यक्ष प्रदीप जगवान एवं बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग समस्त विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Spread the love