अतिक्रमण मुक्त श्रीनगर: शहर के विभिन्न मार्गों पर चला सघन अभियान कई दुकानदारों का हुआ चालान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को मेयर आरती भंडारी के नेतृत्व में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग,गुरुद्वारा मार्ग,सब्जी मंडी,गणेश मंदिर मार्ग,गरुड़ मंदिर मार्ग समेत शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर की गई।मेयर आरती भंडारी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की निगरानी की। इस दौरान कई दुकानदारों के पास बिना अनुमति के पनिया (ठेली/खोमचा) पाई गई,वहीं कई दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर सामान रखे जाने के मामले भी सामने आए। इन पर नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई की गई और अतिक्रमण स्वरूप जब्त किया गया सामान निगम कार्यालय में जमा करा दिया गया।मेयर आरती भंडारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ठेली संचालक अपनी ठेली केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं,अन्यथा उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे नालियों को अतिक्रमण मुक्त रखें और उनके ऊपर किसी भी प्रकार का सामान न रखें।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि “अतिक्रमण मुक्त श्रीनगर, सुव्यवस्थित श्रीनगर” का संकल्प नगर निगम पूरी सख्ती से लागू कर रहा है,ताकि शहर स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बना रहे। नगर निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love