सरस्वती विद्या मन्दिर श्रीनगर गढ़वाल के पियूष डंगवाल ने 98% अंक हासिल कर राज्य में पाया छठवां स्थान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर उ.मा.वि.के छात्र पियूष डंगवाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य सूची में छठवां स्थान हासिल किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द्र मैठाणी ने पियूष को सम्मानित किया और कहा कि विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.07 प्रतिशत रहा।उन्होंने बताया कि इस वर्ष 14 छात्रों ने विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) प्राप्त की है,जबकि 32 छात्रों ने प्रथम श्रेणी,16 ने द्वितीय श्रेणी और 3 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता पाई है। विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में सत्यम उनियाल ने 92.0 प्रतिशत,लक्ष नेगी ने 91.6 प्रतिशत तथा शिक्षा राणा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पियूष डंगवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,गुरुजनों और अपने निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के लिए कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने सफल छात्रों को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Spread the love