Spread the love

प्रधानाध्यापिका अनुसूइया सिंगवाल को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई।

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी लस्या में कार्यरत प्रधानाध्यापिका एवं ग्राम मयाली निवासी अनुसूइया सिंगवाल की सेवानिवृति पर शनिवार को विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय जनता की ओर से भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान से किया।तत्पश्चात मंचासीन शिक्षक,ग्रामीण,जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका अनुसूइया सिंगवाल का फूलमालाओं,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय एसएम सी ने संयुक्त रूप से उनके सम्मान में तैयार किया गया विदाई पत्र का वाचन कर उन्हें भेंट किया। वहीं शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ओर से उपहार भेंट किए गये। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सिगवाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 15 अक्टूबर 1986 को राजकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांगी भरदार से शुरू कर सेवाकाल के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय रतनपुर,जाखणी गोर्ती एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी में अपने सेवाएं दी हैं।उनका उनतालीस साल के सेवाकाल के सकारात्मक और सराहनीय कार्यकाल के बाद वे सेवानिवृत्त हुई हैं। वे एक कुशल एवं आदर्श शिक्षिका के साथ साथ बेहतर समाज सेविका का काम भी उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान किया है। उन्होंने सबको एकसूत्र में बांधकर चलने का जो काम किया है,वही काम अब वर्तमान प्रधानाध्यापक के लिए नजीर होगा। विदित हो कि अनुसूइया सिंगवाल के पति सुंदर सिंह सिंगवाल भी दो साल पहले प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्त होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित काला,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सकलानी,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि आशीष काला,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीडी काला,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतनमणी काला,नरोत्तम काला,धीरेन्द्र काला,संजय दत्त काला,गिरीश ममगाई, प्रधानाध्यापक गिरीश बडोनी,शिक्षक सुंदर लाल सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp