Spread the love

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के आदेश के अनुपालन में सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कॉलेज रामाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम,बाल सुरक्षा यात्रा,हेल्पलाइन नंबर 1930,यौन उत्पीड़न,नागरिकों के मौलिक अधिकार,कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100,साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सालसा द्वारा निर्देशित सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान की जानकारी दी गई। नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024,साइबर क्राइम,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,यौन उत्पीड़न,नागरिकों के मौलिक अधिकार,कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100 और नशीली दवाईयों के दुष्परिणाम साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बाल सुरक्षा यात्रा अभियान के तहत रैली का आयोजन भी किया गया। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उक्त विधिक शिविर में रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री,विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित भट्ट अन्य अध्यापकगण,छात्र छात्राओं सहित पैरा विधिक स्वयं सेवक एवं अन्य आम जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp