श्रीनगर के ग्लास हाउस क्षेत्र में भूधसाव का कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर नगर क्षेत्र के ग्लास हाउस इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूधसाव का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में त्वरित मरम्मत कार्य आरंभ कराए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं,जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की आशंका को देखते हुए विभागीय समन्वय बनाए रखें और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।इस दौरान श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल भी मंत्री के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी स्थानीय निवासियों से बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने पर ज़ोर दिया।डॉ.धन सिंह रावत पैठाणी क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व ग्लास हाउस क्षेत्र पहुंचे और वहां की स्थिति का संज्ञान लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।स्थानीय निवासियों ने भूधसाव से मार्ग बाधित होने और आवागमन में कठिनाई की बात कही,जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित स्थानीय कार्यकर्ता,अधिकारीगण और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
Spread the love