आपदा से जूझ रही बहनों ने पौड़ी पुलिस और SDRF जवानों को राखी बांधकर माना अपना रक्षक भाई
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी के कई क्षेत्रों में आपदा के कारण जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त है,परंतु ऐसे कठिन समय में पौड़ी पुलिस और SDRF के जवान निरंतर राहत व बचाव कार्यों में जुटकर न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि प्रभावित लोगों के मन में विश्वास और साहस का संचार भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 9 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के अवसर पर कोतवाली पौड़ी क्षेत्रांतर्गत आपदा प्रभावित हुए सैजी गांव की बहनों द्वारा जवानों के प्रति विश्वास,अपने सहारे और सुरक्षा में साथ देने वाले जवानों की कलाई पर राखी बांधी।यह एक धागा नहीं,बल्कि बहनों के अटूट विश्वास,सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक था इस दौरान बहनों की आंखों में राहत और भरोसे की चमक थी कि वर्दी में खड़े उनके भाई उनके सुरक्षा में तत्पर हैं।इस कठिन समय में पुलिस एवं SDRF टीम के दृढ़ संकल्प ने उन्हें हर परिस्थिति में उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
Spread the love