Spread the love

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में हर मोर्चे पर तैयार खड़ी-पौड़ी पुलिस व SDRF की टीमें

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।प्राकृतिक आपदा की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा आमजन जीवन के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बने रहकर लोगों को की मदद के लिए करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। थलीसैंण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण लापता हुए मजदूरों की तलाश या सैजी गांव जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहां लगातार ऐसे कठिन समय में पौड़ी पुलिस और SDRF की टीमें पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ दिन-रात सर्च अभियान,राहत व बचाव जैसे कार्यों में जुटी हुई हैं।थलीसैंण में लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान बिना रुके अभी भी जारी है। विषम परिस्थितियों,खराब मौसम और लगातार बरसात के बावजूद जवानों का हौसला कम नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर,सैजी गांव में पुलिस और SDRF न केवल राहत सामग्री पहुंचा रही हैं,बल्कि प्रभावित परिवारों को मानसिक सहारा और सुरक्षा का भरोसा भी दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp