Spread the love

बार एसोसिएशन श्रीनगर ने पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी के पिता के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने दीपक भण्डारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर के पिता स्वर्गीय कमल सिंह भण्डारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वर्गीय कमल भण्डारी अपने सहज सुलभ स्वभाव के लिए जाने जाते थे श्रीनगर क्षेत्र में उनका सामाजिक कार्यों में भी उनका अहम योगदान होता था उनके अचानक निधन से भारी क्षति हुई है जिसका भरा जाना असम्भव है हम दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना करते हैं अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने भी स्वर्गीय कमल सिंह भण्डारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होने कहा कि स्वर्गीय कमल सिंह भण्डारी के निधन पर अपूर्णीय क्षति हुई है व बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करती है। बार एसोसिएशन श्रीनगर के समस्त अधिवक्ता दिनांक 11 अगस्त 2025 को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर कृष्णानंद मैठाणी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,महेन्द्र पाल सिंह रावत,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,सरेन्द्र प्रसाद शुक्ला,विकास कठैत,भूपेन्द्र पुण्डीर सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भण्डारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,क्षेत्रपाल सिंह भण्डारी,अनुज रावत,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,ओम प्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,गौरव उपाध्याय,आनंद सिंह बुटोला,परमानन्द मैठाणी,नितेश भारती,रतन सिंह बिष्ट,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp