बद्रीनाथ पुलिस की मदद से श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा थानाध्यक्ष का आभार जताया
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 6 अगस्त को पुणे महाराष्ट्र से श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए आया श्रद्धालुओं का एक समूह अपने गंतव्य श्री बद्रीनाथ धाम से महज ढाई किलोमीटर पहले अचानक हुई भारी बारिश व भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फंस गए। चारों ओर लगातार हो रही बारिश और आगे का रास्ता बंद होने से श्रद्धालु घबरा गए।इस आपातकालीन स्थिति में समूह के सदस्य डॉ.राजेश दाते ने थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भण्डारी संपर्क से साधा और पूरी स्थिति से अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए तत्काल एक पुलिस टीम सहायता हेतु घटनास्थल पर भेजी गयी। लगातार हो रही बारिश और मार्ग के जल्द खुलने की कोई संभावना न देखते हुए,थानाध्यक्ष द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सलाह दी कि वे सभी लोग निकटवर्ती सुरक्षित स्थान पाण्डुकेश्वर वापस चले जाएँ।इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए पाण्डुकेश्वर में ठहरने हेतु कुछ होटलों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए,ताकि उन्हें इस मुश्किल समय में रहने के लिए कोई असुविधा न हो।पुलिस द्वारा मिले सही मार्गदर्शन के बाद सभी श्रद्धालु सुरक्षित पाण्डुकेश्वर लौट आए 24 घंटे के पश्चात मौसम व मार्ग खुलने पर समूह के सभी सदस्यों ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए।अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद,दिनांक 08 अगस्त 2025 को सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गृहनगर पहुँच गए। अपनी सुरक्षित वापसी के बाद डॉ.राजेश दाते ने थानाध्यक्ष नवनीत भण्डारी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद संदेश प्रेषित किया। उन्होंने लिखा,इस मुश्किल घड़ी में थानाध्यक्ष नवनीत भण्डारी द्वारा प्रदान की गई त्वरित सहायता,उचित जानकारी और मार्गदर्शन अविस्मरणीय है। बद्रीनाथ पुलिस के मानवीय और सहयोगात्मक रवैये के कारण ही हमारी यात्रा सफल और सुरक्षित हो सकी। जिसके लिए हम उनके सदा आभारी रहेंगे।
