Spread the love

लामबगड़ शिवालय के पास पुलिस-होमगार्ड ने बड़ा पत्थर हटाकर यातायात सुचारू किया

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।लामबगड़ शिवालय के पास खचेडू नाला पुल पर आज एक बड़ा पत्थर ऊपर से गिरकर सड़क के बीच आ गया, जो एकदम खतरनाक मोड़ पर यातायात में बाधा बन रहा था।मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वाहन रुकवाया और मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से पत्थर को सड़क किनारे हटा दिया।पूरी टीम के इस मानवीय व जिम्मेदारीपूर्ण सहयोग से न केवल यातायात सुचारू हुआ,बल्कि यह भी संदेश गया कि पुलिस हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp