श्रीनगर में नई सफाई व्यवस्था शुरू मेयर आरती भंडारी ने 12 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई 100 नए कर्मी नियुक्त
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर में स्वच्छ श्रीनगर अभियान के तहत आज से नई सफाई व्यवस्था लागू कर दी गई है। मेयर आरती भंडारी ने गोला बाजार से 12 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर निगम क्षेत्र के लिए रवाना किया। इनमें 8 नए पिकअप ट्रक,एक बड़ा ट्रक और पहले से मौजूद 4 पिकअप ट्रक शामिल हैं। अब कुल 12 पिकअप ट्रक शहर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करेंगे। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए 100 नए स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है,जिनमें 80 कर्मी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में और 20 कर्मी (ड्राइवर व हेल्पर) कूड़ा वाहनों के संचालन में कार्य करेंगे। इसके साथ ही हर घर में दो डस्टबिन-एक सूखे कूड़े और एक गीले कूड़े के लिए-वितरित किए जाएंगे। पूरे शहर में 9000 डस्टबिन और प्रत्येक स्कूल को 60 लीटर क्षमता का डस्टबिन दिया जाएगा।नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,निगम बोर्ड के पार्षद गण,अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे। मेयर आरती भंडारी ने नगर वासियों से अपील की कि वे अपने घर का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें और केवल निगम के पर्यावरण मित्र को ही दें। कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न डालें,ताकि "स्वच्छ श्रीनगर,सुंदर श्रीनगर" का लक्ष्य पूरा हो सके।
Spread the love
श्रीनगर में नई सफाई व्यवस्था शुरू मेयर आरती भंडारी ने 12 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई 100 नए कर्मी नियुक्त
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर में स्वच्छ श्रीनगर अभियान के तहत आज से नई सफाई व्यवस्था लागू कर दी गई है। मेयर आरती भंडारी ने गोला बाजार से 12 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर निगम क्षेत्र के लिए रवाना किया। इनमें 8 नए पिकअप ट्रक,एक बड़ा ट्रक और पहले से मौजूद 4 पिकअप ट्रक शामिल हैं। अब कुल 12 पिकअप ट्रक शहर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करेंगे। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए 100 नए स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है,जिनमें 80 कर्मी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में और 20 कर्मी (ड्राइवर व हेल्पर) कूड़ा वाहनों के संचालन में कार्य करेंगे। इसके साथ ही हर घर में दो डस्टबिन-एक सूखे कूड़े और एक गीले कूड़े के लिए-वितरित किए जाएंगे। पूरे शहर में 9000 डस्टबिन और प्रत्येक स्कूल को 60 लीटर क्षमता का डस्टबिन दिया जाएगा।नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,निगम बोर्ड के पार्षद गण,अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे। मेयर आरती भंडारी ने नगर वासियों से अपील की कि वे अपने घर का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें और केवल निगम के पर्यावरण मित्र को ही दें। कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न डालें,ताकि “स्वच्छ श्रीनगर,सुंदर श्रीनगर” का लक्ष्य पूरा हो सके।