गढ़वाल विश्वविद्यालय में डॉ.धन सिंह रावत ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी देशभक्ति का दिया संदेश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।13 अगस्त
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आज प्रातः 8.30 बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम से प्रारंभ हुई यह रैली देशभक्ति के जोश और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे परिसर में निकाली गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.धन सिंह रावत ने कहा हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि देश की एकता,अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन का हिस्सा बनाए। वहीं कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा तिरंगा रैली के माध्यम से हम अपने युवाओं में देशभक्ति,अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करते हैं। यह अभियान राष्ट्रहित सर्वाेपरि की भावना से सम्पन्न किया जा रहा है।इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया अब तक इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय समुदाय की भागीदारी उत्साहजनक रही है।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए सभी से अपील की है कि आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाएँ।रैली में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी,छात्र-छात्राएँ एवं एनसीसी कैडेट उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नियंता ने एंटी-रैगिंग के प्रति जागरूकता संदेश दिया तथा चौरास परिसर के निदेशक प्रो.आर.एस.नेगी ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो एमएसएम रौथाण,संकायाध्यक्ष प्रो मोहन पंवार,डॉ.विजय कांत पुरोहित डॉ.सुरेंद्र बिष्ट,डॉ.कौशल,डॉ.सुरेंद्र कुवर,डॉ.कपिल पंवार,डॉ.मोहित बिष्ट,डॉ.सोनल,डॉ.गांधी चौहान,डॉ.शंकर,सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Spread the love