Spread the love

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने दिखाई एकजुटता

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी,कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी समेत एक दर्जन से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत की।कुलपति प्रो.श्री प्रकाश सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को खादी का तिरंगा और तिरंगा बैज पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव,एकता और समर्पण का प्रतीक है,और सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इसमें सहभागी बनें। महापौर आरती भंडारी ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनता में जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं।अभियान के नोडल अधिकारी प्रो.महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विभिन्न आयोजनों में छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी,अभियान की सफलता का प्रमाण है। इस अवसर पर कुलपति ने मेयर आरती भंडारी,महंत कमलेश्वर महादेव,नगर पंचायत कीर्ति नगर अध्यक्ष राकेश मैंठाणी तथा एसएसबी के कमांडेंट ललित शाह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने कुलपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर केंद्र के प्रभारी मेहर चंद,एनआईटी निदेशक के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रो.विवेक श्रीवास्तव,रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील बिजल्वान,हिमांशु अग्रवाल,व्यापार संघ जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,उप जिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ.विमल गुसाई,प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बी.पी.नैथानी,विश्वविद्यालय अधिष्ठाता प्रो.मोहन पवार, प्रो.आर.एस.नेगी,डॉ.अरविंद दरमोडा,कुल सचिव,वित्त अधिकारी,अधिशासी अभियंता डॉ.विजयकांत पुरोहित,राजेंद्र नेगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp