Spread the love

जखोली ब्लॉक में विनीता चमोली बनीं ब्लॉक प्रमुख नवीन सेमवाल और राजेंद्र सिंह रावत जीते उप प्रमुख पद

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विनीता चमोली ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रिया पंवार को 4 मतों से हराकर क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली पद पर विजय हासिल की है। गुरुवार को जखोली में ब्लाक प्रमुख के तीनों पदों पर हुए मुकाबले में प्रमुख पद की प्रत्याशी विनीता चमोली को 22 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रिया पंवार को 18 मत पड़े। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नवीन सेमवाल को 22व राजेन्द्र प्रसाद को मात्र 18 मत हासिल हुए। जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर राजेन्द्र सिंह रावत को 22 व जगत सिंह को 18 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद प्रमुख,ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर विजय हुई विनीता चमोली,नवीन सेमवाल व राजेन्द्र सिंह ने अपने अपने समर्थकों के साथ जोरदार आतिशबाजी करते हुए जखोली बाजार में विजयी जूलूस निकाला है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख जखोली विनीता चमोली की जीत पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों व जनता का अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने जखोली क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर लगातार दूसरी बार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की विजय पर भी जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने इसे भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जबरदस्त जनादेश बताया है।इस दौरान ब्लाक मुख्यालय जखोली में सैकड़ों समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर विजयी जूलूस निकाला है। इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार,पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख कविन्द्र सिंधवाल,कपूर पंवार,वीणाधर भट्ट आदि ने कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया है। विदित हो कि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली के पति डाॅ.जेपी चमोली जीआईसी रामाश्रम में एलटी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp