Spread the love

नगर निगम श्रीनगर के पार्षद सूरज नेगी का जखोली में हुआ जोरदार स्वागत

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। गुरुवार को जखोली में क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली के निर्वाचन में नगर निगम श्रीनगर के पार्षद सूरज नेगी एवं छात्र नेता पुष्पेन्द्र पंवार का जखोली मुख्यालय पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान निगम पार्षद सूरज नेगी ने सभी जखोली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान ओंकारानंद हिमालियन मांटेसरी इण्टर कालेज जखोली के प्रबंधक ललिता भट्ट,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उम्मेद सिंह रौथाण,मीडिया प्रभारी आचार्य पंडित विनोद थपलियाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश कोठारी,नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,वरिष्ठ पत्रकार रामरतन पंवार,पूर्व प्रधान देवल शम्भू प्रसाद उनियाल,नवनिर्वाचित प्रधान चोपड़ा दरम्यान सिंह बगवान,सामाजिक कार्यकर्ता हयात सिंह कण्डारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp