Spread the love

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर गढ़वाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को अपने विद्यालय- सरस्वती विद्या मन्दिर उ.मा.वि.श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवं स्वतन्त्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भगवान प्रसाद घिल्डियाल एवं आशा फरासी,एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द्र मैठाणी जी द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य एवं भजनों की अनेक सुन्दर और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य-मुकेश चन्द्र मैठाणी द्वारा भवगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा,उनकी लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया।साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के सन्देश को भी बच्चों को बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण,अभिभावकगण एवं नगर के अनेक गणमान्य व्यक्त्ति उपस्थित रहे। सभी द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp