Spread the love

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कु.अलका ने न्यायालय परिसर श्रीनगर में किया ध्वजारोहण

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका के द्वारा न्यायालय परिसर श्रीनगर में ध्वजारोहण किया गया एवं उन्होनें सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि आत्म सम्मान एवं एकता का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है एवं भारत का स्वतंत्रता दिवस हमारे इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है यह केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान साहस व त्याग का प्रतीक है संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व,सम्मान और प्रेरणा का दिन है यह दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी बहुत कठिन संघर्ष के बाद मिली है इसलिए हमें इसका सम्मान करते हुए देश की सेवा एवं प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता पाना कठिन है लेकिन उसे बनाए रखना और भी कठिन है,हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,कृष्णा नंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका श्रीनगर सचिव ब्रहमानंद भट्ट,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,महेन्द्र पाल सिंह,आर.पी.थपलियाल,पूर्व महासचिव विकास पंत,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,नितेश भारती,सुधीर उनियाल,रतन सिंह बिष्ट,विजय लक्ष्मी रतूडी,सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला,पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी देवी,प्रियंका रॉय,प्रकाश नेगी,मानव बिष्ट,न्यायालय के कर्मचारी ज्योतिष घिल्डियाल,रीडर निर्मल कुमार,स्टेनो हिरदेश कुमारी,शिवानी बिष्ट,अंजुला देवी रौथाण,आनंद भारती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp