श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट और अभद्रता करने वाले युवकों को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें 3 युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट,गालीगलौच और अभद्रता की जा रही थी इस वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वतः संज्ञान गुंडागर्दी करने वाले युवकों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर को निर्देशित किया गया।क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यक्ति से मारपीट कर अभद्रता करने वाले तीन युवकों मुकेश भट्ट,मनीष बिष्ट और नवीन भंडारी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा अपराध बीएनएसएस पंजीकृत किया गया है।गिरफ्ताशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता अभियुक्त।मुकेश भट्ट निवासी ग्राम श्यामपुर,ऋषिकेश।मनीष निवासी फरसू डूंगरीपँथ श्रीनगर।नवीन भंडारी निवासी कोटधार,चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी
Spread the love