Spread the love

पौड़ी पुलिस नीलकंठ मार्ग पर लेंसलाइड में लापता हुए युवकों की तलाश में अलग अलग टीमों के साथ जुटी

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पूरी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को मानसून और बारिश के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए रेस्क्यू टीमों को थाने पर अलर्ट मोड में रखने के भी निर्देश दिये गये है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चार रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया है जो लगातार अलर्ट मोड पर है बताते चलें की नीलकंठ मार्ग पर गुफा के पास 13 अगस्त को पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड होने से ट्रक सहित दो व्यक्ति मलवे के साथ गंगा नदी में चले गए थे जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसमें बीती रात भी पुलिस टीमों ने देर रात तक मौके पर फ्लड लाइट का इस्तेमाल करके रेस्क्यू जारी रखा लेकिन अभी तक दोनों लापता युवक अजीत और मुशीर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है आज भी पुलिस के द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक लापता युवकों के विषय में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है,इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया की पुलिस द्वारा लापता युवकों की तलाश के लिए सीडीआरएफ,फायर और पुलिस की दो डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया है जिसमें कुल चार टीमो के द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की घटनास्थल पर सड़क मार्ग संकरा होने और ट्रैफिक की लगातार आवाजाही अधिक होने के कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन को बार-बार बीच में रोकना पड़ रहा है वहीं उन्होंने बताया की दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है साथ ही पुलिस के द्वारा दोनों युवकों की गुमशुदगी भी थाने पर दर्ज की गई है और पुलिस लगातार गंगा तटों पर भी सर्चिंग कर रही है वहीं पुलिस ने जनपद हरिद्वार ओर बिजनौर क्षेत्र में भी नहर किनारों पर लापता युवकों की तलाश को और तेज कर दिया है।खोजबीन हेतु चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवान उप निरी.पंकज खरोला,अमित भट्ट,अपर उप निरी.विनोद चमोली अशोक मिश्रा,का.निर्मल सिंह,प्रेम सिंह,पंकज शर्मा सुनील राठी और होमगार्ड सुमित,पीआरडी जवान संजय, तेजपाल ओर जयपाल शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp