Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने स्वतंत्रता दिवस झांकी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने नगर क्षेत्र में आयोजित झांकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यालय की कक्षा 6,7 और 8 के कुल 55 छात्र-छात्राओं की टीम ने एक देशभक्ति से ओत-प्रोत और रचनात्मक झांकी प्रस्तुत की,जिसने उपस्थित दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों का भी मन मोह लिया।इस प्रतियोगिता में कुल पाँच विद्यालयों ने भाग लिया था। जूनियर श्रेणी में रेनबो पब्लिक स्कूल ने अपनी शानदार और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम,बलिदान और देशभक्ति की भावनाओं को जिस तरह प्रस्तुत किया,उसने वहां मौजूद सभी लोगों के हृदय को छू लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी रहीं। उन्होंने विद्यालय के छात्रों की प्रस्तुति को सराहनीय बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी जब इस तरह देशभक्ति और इतिहास को मंच पर जीवंत करती है तो समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत,शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग ही इस सफलता का आधार रहा। विद्यालय परिवार ने इसे स्वतंत्रता दिवस पर मिली सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि पूरे श्रीनगर नगर क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp