चमोली में "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ व्यापक स्थलीय निरीक्षण
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में 20 अगस्त2025 बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था जिसमें कपकोट विधायक सुरेश गड़िया की अध्यक्षता में,जिलाधिकारी संदीप तिवारी,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी,मालसी की ग्राम प्रधान श्रीमती गीता नेगी उपस्थित थी।उक्त कार्यक्रम का तत्काल संज्ञान लेते हुए आज 21 अगस्त 2025 गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशानुसार तहसील एवं विकासखंड स्तर की टीम द्वारा व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओ का गहनता से अध्ययन कर उसके शीघ्र समाधान करने की बात कही।ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता की टीम ने जंगल चट्टी से गरीबनगर तक सड़क का निरीक्षण किया और इसके निर्माण हेतु 8 लाख रुपये की अनुमानित लागत की आख्या प्रस्तुत की। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज से गांव तक सीसी मार्ग एवं सुरक्षा दीवार हेतु 7 लाख रुपये का आगणन प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने इन कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ करने की बात कही।वंही मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गरीब नगर के भवन की मरम्मत हेतु जिला योजना से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कार्य बहुत जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज मालसी के भवन की मरम्मत के लिए आगणन तैयार करने का कार्य अधिशासी अभियंता,ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।आगणन तैयार होते ही निदेशालय को अवगत कराया जायेगा।जिससे विद्यालय में निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सके।अधिशासी अभियंता,पीडब्लूडी गैरसैण ने जानकारी दी कि घंडियाल देवता मंदिर की सुरक्षा दीवार हेतु 1.57 लाख रुपये का आगणन तैयार हो चुका है तथा अगले एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा,जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क,शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
Spread the love
चमोली में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ व्यापक स्थलीय निरीक्षण