Spread the love

राज्य स्तरीय चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी दिव्या का विद्यालय परिवार ने किया स्वागत।

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।सर्वमंगलम् समिति गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग के सौजन्य से आयोजित राज्य स्तरीय नशामुक्त चार्ट प्रतियोगिता में ओंकारानंद हिमालियन मांटेसरी इण्टर कालेज जखोली की छात्रा कुमारी दिव्या द्वारा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत करते हुए छात्रा के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ललिता भट्ट ने कुमारी दिव्या का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत करते हुए कहा कि चार्ट प्रतियोगिता आत्म-अभिव्यक्ति,रचनात्मकता और अन्वेषण का प्रवेश द्वार है जो एक छात्र के जीवन में उनके अंतरतम विचारों को प्रतिबिंबित करने वाले दर्पण और वास्तविकता के दायरे को जोड़ने वाले एक सेतु का काम करता है।विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता श्रीवाल ने छात्रा को बधाई देते कहा कि यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत का काम करेगा। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को भी प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट,प्रधानाचार्या कविता श्रीवाल,अनूप नेगी,संदीप कुमार,आशा भट्ट, सेमवाल,मोलाराम भट्ट,कुलदीप सिंह पुण्डीर सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp