मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम्य विकास योजनाओं की की समीक्षा अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद रुद्रप्रयाग में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों,प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP),मनरेगा,उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM),मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) तथा UCC पोर्टल पर विवाह पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु पूरी निष्ठा,पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी जब ज़मीनी स्तर पर आमजन को उसका सीधा लाभ मिले।बैठक में ब्रह्मकांत भट्ट,जिला परियोजना प्रबंधक (REAP),भारत बिष्ट,प्रबंधक (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना),जिला पंचायती राज अधिकारी एवं ग्राम्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love