Spread the love

गढ़वाली लघु फिल्म हेमवंती 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री करेंगे रिलीज

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।यूके 13 टीम द्वारा निर्मित गढ़वाली फिल्म हेमवंती का 24 अप्रैल को देहरादून के प्रेस क्लब में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनावरण किया जाएगा।यूके 13 टीम के प्रभारी सचिन सिंह रावत ने बताया है कि हेमवंती गढ़वाली फिल्म एक वास्तविक जीवन पर आधारित एक डेढ़ घंटे की फिल्म है,जो ग्राम दुर्गाधार चोपता की रहनें वाली है,बचपन से ही शुगर के कारण हेमवंती की तबीयत खराब होती रहती थी,फिर उनका उतम से प्रेम विवाह होता है और शादी के एक साल बाद उनकी आंखे खराब होनें लगती है। जगह जगह दिखानें पर भी उन्हें कहीं से कोई उम्मीद नी लगी और अब पूरी तरह उन्होंने स्वीकार लिया है और आंख न होते हुए भी वह घर का सारा काम करती है। उसका पति उतम उनका हर कदम पर साथ देता है। इस संघर्षशील और प्रेरणादायक कहानी को लेकर उतराखण्डी कलाकार यूके 13 की टीम द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी।सचिन रावत ने बताया है कि उनके यूट्यूब चैनल उत्तराखंडी कलाकार यूके13 पर जिसके प्रोड्यूसर,निर्देशक,लेखक सचिन रावत और इस कहानी को फिल्माने वाले सौरभ पंवार इस कहानी का मकसद उनकी आर्थिक मदद करना व रिश्तों में जो आजकल दरारें आ रही है लोगो की उसके प्रति प्रेरित करना,एक दूसरे का महत्व समझाना और सामाजिक संदेश देना है। उन्होंने कहा है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और पूरी फिल्म 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री के हाथों फिल्म रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp