Spread the love

एम.एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी में अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
गुप्तकाशी-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को एम.एल.पब्लिक स्कूल,गुप्तकाशी में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा जन-जागरुकता एवं प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया।अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षणरत समस्त छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग/संचालन की विधि,आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव उपाय,आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग की टीम ने मौके पर स्कूल में स्थापित अग्नि सुरक्षा उपकरणों यथा फायर एक्टिंग्यूसर होजरील आदि का डेमो देकर कर उपस्थित लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp