Spread the love

श्रीनगर धारी देवी मंदिर के पास दो अतिक्रमणकारी दुकानें हटाई गईं अन्य व्यवसायियों को सतर्क रहने की चेतावनी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अलकनन्दा नदी में बढ़ते जल स्तर तथा धारी देवी मन्दिर के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी से गिरते पत्थरों के दृष्टिगत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,द्वारा दिये गए निर्देशों के कम में माँ धारी देवी मन्दिर के निकट अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें टिन से बनी 2 दुकानों को हटा दिया गया।साथ ही अन्य व्यवसायियों को भी अलकनन्दा नदी के बढते जल स्तर एवं पहाड़ी से गिरते पत्थरों के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए आगाह किया गया।प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।उपरोक्त अभियान दीपक भण्डारी,तहसीलदार श्रीनगर के नेतृत्व में चलाया गया,जिसमें विजय सैलानी चौकी प्रभारी कल्यासौड़,भावना भट्ट महिला उपनिरीक्षक,श्रीनगर एवं नगर निगम श्रीनगर से रविराज सिंह बंगारी एवं सुश्री गायत्री बिष्ट सहायक नगर आयुक्त,शशि पंवार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक,सुशील कुमार कुरील कर अधीक्षक,नवीन कुमार,मुकेश जोशी एवं अकलेश अवस्थी कर निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp