Spread the love

विधिक जनजागरूकता शिविर: रुद्रप्रयाग की दुर्गाधार ग्रामसभा में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार शनिवार को ग्राम सभा दुर्गाधार में विधिक जनजागरूकता शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के सचिव पायल सिंह द्वारा ग्राम पंचायत के समस्त आमजनमानस को पॉक्सो अधिनियम,पॉश एक्ट,राहवीर योजना,सुरक्षित दवाई सुरक्षित जीवन आदि कई महत्वपूर्ण कानूनी विषयो पर जानकारी प्रदान की गई,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र सिंह बिष्ट,ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान,ग्रामवासी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी गण व अधिकारमित्र गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp