Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।डॉ.अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता हेतु एक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीपक सेमवाल (सहायक आयुक्त,जीएसटी) रहे। अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रो.एम.एम.सेमवाल ने मुख्य वक्ता का स्वागत और अभिनंदन किया। सहायक आयुक्त दीपक सेमवाल ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा एवं व्यक्तित्व परीक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु

योजनाबद्ध तैयारी एवं सतत अभ्यास को सफलता की चाबी बताया। उनहोंने उत्तराखंड के इतिहास,भूगोल संस्कृति,पालिटी एवं गवर्नेंस के साथ समसामयिक मुद्दों की तौयारी कैसे करें। किन किन पुस्तकों से सहायता ली जाय तथा कैसे परीक्षा के लिए नोटस वनायें।अभ्यर्थियों द्वारा वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछे गए और कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से डॉ.आशीष बहुगुणा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर सेंटर के डाॅ.प्रकाश सिंह सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp