हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी और एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) श्रीनगर गढ़वाल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए बीए एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी) आयोजित करने का निर्णय लिया है।आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है,जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 (रात्रि 11:50 बजे) तय की गई है। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 7 सितंबर 2025 को होगी। प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगी,आवेदन केवल ऑनलाइन,श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीए एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा (यूईटी) 2025–26 हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकरण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश पत्र भी केवल विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे।अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी मोबाइल और ईमेल से मिलेगी सूचना,श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी सूचनाएं मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। परीक्षा परिणाम केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ही घोषित किया जाएगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक दूरभाष संख्या 01346-297232 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल coordinatoreecell@gmail.com पर लिख सकते हैं।
Spread the love