रोटरी क्लब श्रीनगर ने छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की विद्यालय को दिए कंप्यूटर टेबल और मैट
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा आज नगर पालिका परिषद पौड़ी के प्रथम पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय अवतार सिंह रमोला की स्मृति में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की गई। साथ ही क्लब द्वारा सुलभ इंटरनेशनल श्रीनगर के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुरांशी को 31 कंप्यूटर टेबल एवं मैट दी गई। उक्त कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि रोटरी पूरी दुनिया मे समाज सेवा की एक महान परंपरा है,क्लब लगातार जरूरतमंदों की मदद करके उस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन आर एस भंडारी,सचिव रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन केबी थपलियाल,रोटेरियन संजय रावत,उपस्थित थे।
Spread the love