राष्ट्रीय खेल दिवस पर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय खेल दिवस को एक महोत्सव की तरह मनाते हुए दिनांक 28 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे अंतर संस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर हाल बिरला परिसर में किया गया। सर्वप्रथम मेजर ध्यान चंद को दीपप्रज्वलित कर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपने स्वयं के अनुभवों को साझा करते हुए खेल,मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्त भारत हेतु जागरूक रहने का आह्वान किया। आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए नोडल अधिकारी मोहित सिंह बिष्ट व समस्त कार्यकारिणी समिति के कार्यों की प्रशंसा की।योग विभाग द्वारा खिलाड़ियों को योगा करने की सही विधि बताते हुए डॉ.विनोद नौटियाल ने प्राणायाम व योगासन का प्रदर्शन किया।आज अंतर संस्थान प्रतियोगिता के अंतर्गत ओपन वर्ग में कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा अंतर संस्थान वर्ग में कुल 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कल समस्त वर्गों का फाइनल होना है।
Spread the love