Spread the love

क्षेत्रवासियों ने कहा हमेशा हर जरूरत मंद के साथ खड़े रहते हैं डॉ.धन सिंह रावत

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी गढ़वाल में 6 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित राहत पैकेज का लाभ अब धराली और थराली की तर्ज पर उपलब्ध होगा।मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर प्रभावितों ने आभार जताया है और इसे संकट की घड़ी में बड़ी राहत करार दिया है।गौरतलब है कि गत दिवस मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन स्वामियों और मृतकों के परिजनों को पाँच–पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें से एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से और शेष मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि सहायता राशि शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुँचाई जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।विगत 6 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन से जनपद में आवासीय
तहसील पौड़ी के ग्राम सैंजी,बुराँसी,रैदुल,फलद्वाड़ी,क्यार्द,कलूण और मणकोली में 22 आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे। वहीं,आपदा में अब तक 6 लोगों की मृत्यु हुई।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर आभार जताते हुए कहा कि यह राहत उनके परिवारों को नए सिरे से खड़े होने में मदद करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने कठिन परिस्थिति में तुरंत कदम उठाए और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp