Spread the love

पौड़ी पुलिस ने सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले बस ड्राइवर की बस को सीज किया DL भी हुआ निरस्त

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 29 अगस्त 2025 को जनपद में हुई भारी वर्षा से अलकनन्दा नदी का जलस्तर बढ़ने से धारी देवी मन्दिर के पास नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुँच गया और मार्ग जलमग्न हो गया था।इसी बीच एक बस चालक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस को जबरदस्ती जलमग्न सड़क से पार करवा दिया। यह खतरनाक “स्टंट” सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।श्रीनगर पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वायरल फुटेज एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच में उक्त बस संख्या UK 15 PA 0403 और चालक की पहचान की गई और आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को NIT श्रीनगर पर उक्त वाहन को रोका गया।बस चालक प्रवीण निवासी छिनका,चमोली व परिचालक महेन्द्र सिंह निवासी लाता,थाना जोशीमठ के अंतर्गत चालान कर बस को सीज किया गया तथा चालक के DL निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp