नन्दानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चमोली पुलिस बनी सहारा और संवेदना का साथी
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।वर्तमान में नन्दानगर क्षेत्र आपदा की मार झेल रहा है। लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पुलिस टीम दिन-रात राहत कार्यों में जुटी हुई है। थाना नन्दानगर पुलिस न सिर्फ लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रही है,बल्कि उनके साथ खड़े होकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय भी दे रही है। पुलिस ने सामान ढोने और शिफ्टिंग में लगे स्थानीय लोगों को बिस्कुट और पानी वितरित किया,ताकि थकान भरे इस कठिन समय में उन्हें राहत और सहारा मिल सके। यह सिर्फ कर्तव्य नहीं,बल्कि पुलिस का मानवीय चेहरा है,जो संकट की घड़ी में सहारा और साथ बनकर खड़ा है।चमोली पुलिस हर हाल में आपके साथ।
Spread the love