Spread the love

कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस की दबिश: नेपाली युवक तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 अगस्त 2025 को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम ढ़ाक,सड़क पुख्ता क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान श्मोरहन बुढ़ा उम्र 19 वर्ष,पुत्र मंजन बुढ़ा क्षेत्री,निवासी ग्राम सिड्डी जिला मुगू,नेपाल,हाल निवासी ढाक ज्योतिर्मठश्र के रूप में हुई।अभियुक्त के कब्जे से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।पूछताछ में उसने बताया कि वह स्थानीय स्तर पर शराब बेचकर महनताना पाता था।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अवैध शराब व मादक पदार्थों का धंधा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस टीम,उ.नि.अनिल बिंजोला,हरीश कांडपाल,मनोज पंवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp