Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस: बिरला परिसर में पिट्टू प्रतियोगिता में डोप वारियर्स और एसजीआरआर श्रीनगर बने विजेता

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण कार्यालय के क्रीड़ा अनुभाग के तत्वाधान में सुदीप कुमार द्वारा उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कोठियाल व उपाध्यक्ष मनिन्दर लाडोला की सहभागिता में राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के समापन समारोह में पंचम दिन दिनांक 31 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे से पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर हाल बिरला परिसर में किया गया।विश्वविद्यालय के डॉ.राहुल कुंवर सिंह ने समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पारंपरिक खेलों की तरफ़ आने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।खेलों का जीवन में शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व बताते हुए उन्होंने पिट्टू खेल को हर भारतीय द्वारा खेलने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के प्रभारी खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत और नोडल अधिकारी मोहित सिंह बिष्ट सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा ने सम्पूर्ण कार्य का संक्षिप्त वर्णन करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग व क्रीड़ा विभाग,बिरला परिसर का धन्यवाद किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग में 8 टीमों व ओपन वर्ग में 4 टीमों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय वर्ग में एस जी आर आर श्रीनगर ने रेनबो को 82-60 अंतर से हराया। ओपन वर्ग में डोप वारियर्स ने पित्तू वारियर को 77-67 से परास्त किया। अंत में पुरस्कार वितरण करते हुए डॉ.संजय ध्यानी मुख्य अतिथि व डॉ.एस.एस.बिष्ट विशिष्ट अतिथि ने नोडल अधिकारी व अन्य शिक्षकों के माध्यम से प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। नोडल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को सूचित करते हुए उन्हें भारत सरकार के खेल मंत्री द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान करने की जानकारी दी तथा सभी महानुभावों का आभार सहित धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *