प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपद में साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार के नजीबाबाद चौक स्थित आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचावए यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। विद्यार्थियों को विशेष रूप से ओटीपीए बैंकिंग से संबंधित गोपनीय जानकारी और पासवर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिएए ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। सभी को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करना मानवीय जिम्मेदारी है। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
