प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ईएंडआईसीटी अकादमी आईआईटी रुड़की के सहयोग से पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। लो-पावर एडवांस्ड बायोमेडिकल सर्किट डिजाइन: फ्रॉम सिग्नल प्रोसेसिंग टू सर्किट डिजाइन विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंगए कम ऊर्जा और कम शोर वाले सर्किट डिजाइन तथा बायोमेडिकल इंटीग्रेटेड सर्किट के विकास के क्षेत्र में नवीन तकनीकों और अनुसंधान संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर संजीव मनहासए आईआईटी पटना के डॉ.उदित सतीजा और आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर राम बिलास पचौरी उपस्थित रहे। इनके साथ संस्थान के प्रभारी निदेशक एवं डीन पी एंड डी प्रोफेसर विवेक श्रीवास्तवए डीन आर एंड सी डॉ.धर्मेंद्र त्रिपाठीए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ.शिव कुमार तडेपल्लीए कार्यक्रम संयोजक डॉ.हरिहरन मुथुसामी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ.विवेक कुमार भी मौजूद रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आईआईटी और एनआईटी के विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंगए कम ऊर्जा की खपत करने वाले सर्किट और कम शोर वाले डिजाइन सहित उन्नत तकनीकों पर जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही बायोमेडिकल इंटीग्रेटेड सर्किट के विकास और अनुसंधान से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम बायोमेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत सर्किट डिजाइन के क्षेत्र में शिक्षकोंए शोधार्थियों और अन्य प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने और अनुसंधान संबंधी अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
