Spread the love

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश में नंदानगर क्षेत्र से पशुओं को सुरक्षित स्थलों पर किया गया स्थानांतरण

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन द्वारा नंदानगर क्षेत्र में संभावित भूस्खलन क्षेत्र से पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को तहसील प्रशासन चमोली की देखरेख में कुछ पशुओं को नंदानगर स्थित सुरक्षित आश्रय स्थल पर स्थानांतरित किया गया।तहसीलदार दीप्तिशिखा ने बताया कि प्रशासन द्वारा इसके लिए गौशालायें किराए पर ली जा रहीं है। साथ ही वहां रखे गए पशुओं के लिए चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं,ताकि पशुपालकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।बीते शुक्रवार को नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी लग्गा फाली मोहल्ले में भू-धंसाव के कारण 1 भवन तथा 3 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई थी,जबकि 16 आवासीय भवन खतरे की जद में आए है,जिस कारण से प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में अपनी निगरानी लगातार बनाये हुए हैं। जिलाधिकारी ने अपील की है कि स्थानीय लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp