Spread the love

चकरगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग डामरीकरण के लिये 1 करोड़ 9 लाख 15 हजार की स्वीकृति

प्रदीप कुमार
पौड़ी/गढ़वाल।श्रीनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में चक्करगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के लिए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों से 1 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।डॉ.रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका संकल्प हमेशा से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की सुविधाएँ पहुँचाना रहा है। उन्होंने कहा कि चक्करगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण लंबे समय से क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग रही थी। इस सड़क के बनने से न केवल चक्करगांव और कल्याणखाल क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी बल्कि यह मार्ग गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की सीमा से जुड़ा होने के कारण दोनों ही मंडलों के लोगों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है और जब तक गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं होगी,तब तक क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की गति तेज़ नहीं हो सकती।इस मार्ग का डामरीकरण होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों,किसानों और व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।चक्करगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है।स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है,ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से उनके दैनिक जीवन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा आभार जताने वालों में थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी,नवीन जोशी,अमर सिंह,मनोज रमोला,पुष्पेंद्र भंडारी,गोपाल सिंह,कैलाश ढोंडियाल,प्रताप सिंह,कुंवर सिंह सहित समस्त चौथाण क्षेत्र की जनता शामिल है गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा,पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp