Spread the love

बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वाल विश्वविद्यालय और सेंट थेरेसस बने विजेता

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।संस्थान वर्ग के फाइनल में गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम ने एनआईटी उत्तराखंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं विद्यालयी वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेंट थेरेसस कॉन्वेंट स्कूल,श्रीनगर ने भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल को पराजित कर खिताब जीता।विजेता टीमों को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान खेलों में विशेष योगदान के लिए के.एस.पटवाल और डी.पी.नौटियाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय चौरास कैंपस के निदेशक प्रो.आर.एस.नेगी,खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता,डॉ.मुकुल पंत,रोटरी क्लब अध्यक्ष हिमांशू अग्रवाल,सचिव संजय रावत,कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल,डॉ.हरीश भट्ट,डॉ.हीरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp