Spread the love

अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा रैली का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली के दौरान बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी व अन्य अधिवक्तागण एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रकाश नेगी,एडवोकेट सुबोध भट्ट,एडवोकेट नितेश भारती,आदि उपस्थित रहे। उक्त रैली के दौरान सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका द्वारा आम जनमानस को पृथ्वी के महत्व संबंधी पैम्फलेट बांटे गये तथा पृथ्वी के महत्व के विषय में जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp