Spread the love

भू-कटाव रोकने और पुलों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ग्राउंड पर

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अस्पताल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने मालन पुल एवं गाड़ीघाट पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को पानी से हो रहे भू-कटाव को रोकने तथा बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में पुलों की नींव और संरचना की नियमित जांच की जाय,नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिये कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाय और स्थानीय लोगों को समय-समय पर सतर्क किया जाय। उन्होंने आपात स्थिति में राहत और बचाव दल को तुरंत सक्रिय करने के निर्देश भी दिये।साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को नदी किनारे गैबियन वॉल लगाने के निर्देश दिए,जिससे दीवार मजबूत रहे और भू कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो। गाडीघाट पुल का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कहा कि पुल के समीप खोह नदी से जिस स्थान पर सुरक्षा दीवार को क्षति पहुंची है,उस स्थान पर तत्काल ट्रीटमेंट की कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होंने तात्कालिक रूप से वायर क्रेट लगाने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि बरसात के बाद स्थायी ट्रीटमेंट किया जाय। साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दो दिन में सिंचाई विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गाड़ीघाट पुल पर हुए गड्डों को भरने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोटद्वार सोहन सिंह सैनी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई अनिल राठौर,तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp