Spread the love

जखोली के बजीरा गांव में भूस्खलन से 50 घर खतरे की जद में

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।क्षेत्र में विगत कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ममणी जखोली मोटर मार्ग पर बजीरा के जैमर तौक के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण आवाजाही बंद हो गई है।वहीं भूस्खलन से बजीरा गांव के करीब पचास घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से समय रहते भू-धंसाव को रोकने की मांग की है। प्रधान विजया देवी पुण्डीर,क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी,पूर्व प्रधान दिनेश सिंह चौहान, प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,केदार सिंह चौहान,मंगल सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह राणा,बलवीर सिंह सहित कई लोगों ने उपजिलाधिकारी जखोली को दिये ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में विगत रात्रि से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ममणी जखोली मोटर मार्ग पर किमी एक पर जैमर तौक में भारी भूधसाव होने से बजीरा गांव के 50 परिवारों के आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है।ग्रामीणों ने भवनों की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन से कहा है कि समय पर भूस्खलन रोकने ट्रीटमेंट करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp