पौड़ी पुलिस की अनोखी पहल: बुजुर्गों की सेवा और सुरक्षा में बनी सहारा
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पौड़ी पुलिस लगातार अपने थाना क्षेत्रों में अकेले रह रहे वृद्धजनों तक पहुँच रही है।इसी क्रम में थाना धुमाकोट एवं यमकेश्वर पुलिस टीम गाँव-गाँव पहुँची और बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस कर्मियों ने न केवल उनका हालचाल जाना बल्कि उनकी दैनिक आवश्यकताओं,स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और अकेलेपन की समस्याओं को भी ध्यान से सुना। बुजुर्गों को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी संकट या आपात स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है।उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क उपलब्ध कराए गए ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत मदद ले सकें साथ ही कई वृद्धजनों ने अपनी परेशानियाँ साझा कीं,जिन्हें पुलिस टीम ने संवेदनशीलता के साथ सुना और यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस पहल से बुजुर्गों के मन में यह विश्वास जागा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने वाली शक्ति नहीं,बल्कि समाज की सच्ची संरक्षक और परिवार का सहारा भी है।
Spread the love