विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।22 अप्रैल 2025: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने की। कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मचारी और पार्षद उपस्थित रहे। संचालन सहायक लेखाकार संजय राणा ने किया। महापौर आरती भंडारी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करते हुए घरों में पेड़-पौधे लगाने,वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदूषण,वनों की कटाई,प्लास्टिक कचरे,जलवायु परिवर्तन,कार्बन उत्सर्जन और जैव विविधता के ह्रास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी,सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट,विपिन सिंह,रविंद्र सिंह,विजय राणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
